sss

; //]]>

सुशील मोदी: ‘गब्बर’ की गुजरात में नोटबंदी हो गई - Khabar NonStop

Sushil Modi

पटना। सोमवार (18 दिसंबर) को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। और कहा कि ‘गब्बर’ की गुजरात में नोटबंदी हो गई है। उन्होंने कहा कि 22 साल गुजरात में सत्ता में रहने के बाद फिर से चुनाव जीतना कोई सामान्य बात नहीं है।

सुशील कुमार मोदी के बेटे के विवाह में 150 लोगों ने अंग दान का संकल्प लिया

मोदी ने किया ट्वीट

दोनों राज्यों पर भाजपा की जीत को लेकर मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “गुजरात में गब्बर’ की नोटबंदी हो गई है”। गुजरात में राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की आलोचना जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताते हुए करते रहे हैं।

जीएसटी और नोटबंदी पर लगी मुहर

पटना में संवाददाताओं से मोदी ने कहा कि जीएसटी को जो लोग ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कह रहे थे, और साथ ही नोटबंदी का मजाक उड़ा रहे थे और इतना ही नहीं व्यापारियों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे, आज उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों द्वारा यह परिणाम जीएसटी और नोटबंदी पर मुहर लगाने जैसा है।

सुधींद्र कुलकर्णी: राहुल अगले PM बनेंगे

ये है विकास की जीत

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का गुजरात में अपना जनाधार नहीं बचा है। कांग्रेस सत्ता में वहां के तीन युवाओं की पीठ पर सवार होकर पहुंचने का प्रयास कर रही थी। उन्हें वहां के मतदाताओं ने सबक दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि ये विकास की जीत है और उनकी हार है जो जातिवाद का जहर घोलते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2D0oMc1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop