बुलंदशहर: भयानक हादसा, तेल से भरा टैंकर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। यूपी के बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद एनएच 91 पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब तेल से भरा तेज़ रफ़्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सिकन्द्राबाद बाईपास पर पलट गया। टैंकर पलटने से टैंकर में भीषण आग लग गई। टैंकर चालक की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और लगभग दर्जनभर दमकल की गाड़ियों ने लगभग ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चुनाव में हार मिलने पर पंचायत कर सुनाया तुगलकी फरमान, एक परिवार का हुक्का पानी बंद
टैंकर चालक की दर्दनाक मौत
धू-धू कर जल रहा टैंकर तेल से भरा हुआ था, रफ्तार तेज थी, टैंकर अनियंत्रित हुआ और सिकन्द्राबाद बाईपास एनएच 91 पर पलट गया। टैंकर चालक ने टैंकर से उतरकर जान बचानी चाही लेकिन आग ने टैंकर चालक को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास लगी लगभग 200 मीटर की घास भी इस आग से जलकर खाक हो गई।
जिलाधिकारी ने दिए शस्त्र विक्रेताओं के कारतूसों की मांगी रिपोर्ट..
दर्जन भर दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग
गनीमत रही कि आग शहर से बाहर लगी थी वरना ये हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। वहीं आग की सूचना पर बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिसबल के साथ दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लेकिन आग की दूर तक उठने वाली लंबी लपटों पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद बुलन्दशहर से लगभग 1 दर्जन दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और लगभग ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया गया।
वैगनआर कार ने पुलिस को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
परिचालक/क्लीनर का कुछ पता नहीं
आग से बचने के लिए चालक गाड़ी से निकलता देखा गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ढाई घण्टे तक मुश्लसल जलने वाली ये आग इतनी भयंकर थी कि अभी ये भी कहना मुश्किल है कि कहीं टैंकर चालक के साथ, परिचालक, या फिर क्लीनर तो सवार नहीं था? एसपी बुलन्दशहर प्रमोद कुमार ने कहा ‘हालांकि इस हादसे में प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ चालक की ही मौत की पुष्टि कर रहें वहीं बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी ये भी जांच करा रहे हैं, कि इस टैंकर में कौन सा आयल भरा हुआ था।’
बुलंदशहर: जश्न के नाम पर हुई लाठीचार्ज, जम के बरसी लाठी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B1CBsE
Comments
Post a Comment