वैगनआर कार ने पुलिस को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत - Khabar NonStop
बुलन्दशहर।यूपी के बुलन्दशहर में बेक़ाबू वैगनआर कार ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के साहीपुर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात रामवीर होमगार्ड की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सिपाही और एक होमगार्ड (संदीप) घायल हो गए।
राहुल गांधी के नामांकन में नहीं दिखे वीरभद्र व कौल सिंह
जानें पूरा मामला
घायलों को खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल होमगार्ड संदीप की हालत अभी नाजुक बनी हुई है जिसे आईसीयू में रखा गया है, दरअसल बुलन्दशहर में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बुलन्दशहर की खुर्जा पुलिस खुर्जा के साहीपुर मोड पर बैरियर लगाकर पुलिस रातभर चैकिंग अभियान चलाती है।
बहराइच: एसपी ने किए कई तबादले, जानें यहां
बैरियर में मारी टक्कर
वहीं दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार आई, और बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी की ड्यूटी पर तैनात रामवीर होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि होमगार्ड संदीप अभी भी आईसीयू में पड़ा मौत से लड़ रहा है, वहीं खुर्जा पुलिस ने कार सवार सभी चार युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ASnAJs
Comments
Post a Comment