शर्मनाक: रिक्शा चालक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला का किया बलात्कार - Khabar NonStop
पुणे। एक रिक्शा चालक और उसके दोस्तों ने गुरुवार को पुणे के कोंढवा इलाके में 23 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम को, महिला की उसके भाई के साथ लड़ाई के बाद वह घर छोड़ बाहर चली गई थी। वह अपने विरक्त पति से मिलने के इरादे से कोंढवा स्थित सन सिटी सोसाइटी में पपहुंची। हालांकि, 11 बजे तक इंतजार करने के बाद जब उसके पति नहीं मिले तो वह महिला एक रिक्शा में सवार होकर अपने घर वापस आने लगी।
इंफोसिस की महिला इंजीनियर की गला घोंटकर हत्या, गार्ड गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों की पूछताछ में घटना सामने आई
रिक्शा चालक ने अपने दोस्त को फोन किया और उसे भी बुला लिया उसके बाद उके साथ एक और आदमी जुड़ गया। रिक्शा चालक ने महिला को एक सुनसान जगह ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर बलात्कार किया। गुरुवार को, येरवडा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने मानसिक अस्पताल के पास एक महिला को गुजरते हुए देखा। पुलिसकर्मियों द्वारा महिला से पूछताछ किये जाने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक केस दर्ज किया और दो आरोपियों, बालाजी मारुति शिंदे और सतीश जय पाल माने को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे व्यक्ति अभी फरार चल रहा है।
पत्रकार को कॉलर से पकड़कर घसीटा, 12 घंटे तक जेल में रखा बंद
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपी गिरफ्त में
कोंढवा पुलिस थाने वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद गायकवाड़ ने कहा, “पीड़ित के पिता ने हमारे साथ एक पुलिस शिकायत दायर की थी। सीसीटीवी फुटेज के उनके विवरण के आधार पर हमने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”
सुप्रीम कोर्ट ने दी 24 हफ्तों के भ्रूण को गिराने की इजाजत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2onEuuu
Comments
Post a Comment