sss

; //]]>

चाबहार बंदरगाह: ईरानी राष्ट्रपति करेंगे पहले चरण का उद्घाटन, पाकिस्तान को किया दरकिनार - Khabar NonStop

182766-chabahar-port-file-photo (1)

नई दिल्ली। रविवार को यानी कि आज चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा। जो कि ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच एक नया रणनीतिक मार्ग खोलेगा। जिसमें पाकिस्तान को दरकिनार कर दिया गया है। ईरान के दक्षिणपूर्व सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह स्थित है। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। भारत, अफगानिस्तान और क्षेत्र के कई अन्य देशों के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहेंगे। शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के तौर पर चाबहार बंदरगाह परियोजना के पहले चरण को जाना जाता है।

100 करोड़ की ब्लैक मनी के साथ डॉक्टरों और मेडिकल सेंटर गठजोड़ का पर्दाफाश

उद्घाटन से पहले की बैठक

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ ने तेहरान में उद्घाटन से पहले एक बैठक की। और चाबहार बंदरगाह परियोजना सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। जरीफ ने शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह का उल्लेख किया है। ये ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है। और साथ ही ये भी कहा है कि यह ईरान-भारत के परस्पर और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करता है।

शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने गईं सुषमा स्वराज

ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘बंदरगाह और मार्गों के महत्व को यह क्षेत्र के विकास में दिखाता है। जो ओमान सागर और हिंद महासागर के जरिए मध्य एशियाई देशों को विश्व के अन्य देशों से जोड़ता है’’। रूसी शहर सोची से लौटते समय भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तेहरान में रूक गईं। वे रूस शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गई थीं।

इन्फोसिस के नए सीईओ होंगे सलिल पारेख

ईरान में सुषमा स्वराजचा बहार बंदरगाह के उद्घाटन के लिए पहुंची हैं। शनिवार को उन्होंने यहां पहुंचकर अपने ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ के साथ लंच पर बैठक की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AGqUaq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop