sss

; //]]>

राहुल ने किया मोदी से सवाल, गुजरात मांग रहा जवाब - Khabar NonStop

Rahul Gandhiगुजरात। गुजरात चुनाव के बीच  राहुल गांधी प्रतिदिन पीएम मोदी से ट्विटर पर सवाल कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को उन्होंने 2002 से 2016 तक सरकारी कारखानों की जगह 4 प्राइवेट कंपनियों से मंहगी बिजली खरीदने पर पीएम से जवाब मांगा।

शर्मनाक: मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 13 महिलाएं होतीं हैं दुष्कर्म का शिकार

राहुल ने पूछा

राहुल ने ट्वीट में लिखा ”2002-16 के बीच 62,549 करोड़ रूपए की बिजली खरीद कर सरकार ने 4 प्राइवेट कंपनियों की जेब क्यों भरी? साथ ही इस दौरान सरकारी बिजली कारखानों की क्षमता 62 फीसदी तक घटाकर प्राइवेट कंपनियों से 3 रूपए प्रति यूनिट में मिलने वाली बिजली 24 रूपए प्रति यूनिट में क्यों खरीदी गई?” बता दें कि गुजरात में 9 और14 दिसंबर को चुनाव होना है, जिसके चलते राहुल ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।

ऐसे रहे सवाल

– राहुल गांधी गुरूवार और बुधवार को भी पीएम से सवाल पूछ चुके हैं। जिसमें पहले दिन राहुल ने पीएम के 50 लाख नए घर बनाने के वादे पर सवाल उठाए थे।

-गुरूवार को उन्होंने गुजरात पर बढ़ते कर्ज पर सरकार को घेरा था।

इस घटना के चलते एसएसपी समेत कई अधिकारी हुए थे सस्पेंड, जानें पूरा मामला

– राहुल गांधी ट्विटर पर 22 सालों का हिसाब मांगा। गुजरात मांगे जवाब नाम की एक सीरीज चलाकर हर दिन मोदी से सवाल पूछ रहे हैं।

-अपने ट्वीट में वे गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से सवाल लिखकर ट्वीट कर रहे हैं।

– कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन दीपेंदर सिंह हूडा ने राहुल के ट्वीट्स पर पीएम से जवाब मिलने की उम्मीद जताई थी।
– हूडा का कहना है कि “हम आशा करते हैं कि बीजेपी और पीएम थोड़ा समय निकालकर हमारे सवालों का जवाब भी देंगे

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AwgZo8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop