Jio का यूजर्स को तोहफा, लांच की ये नई सर्विस - Khabar NonStop
बीते वर्ष से रिलायंस जियो के मार्केट में लॉन्च होने के बाद से ही टेलिकॉम सेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव आया है। डाटा पैक से लेकर कई अन्य सर्विस तक, सस्ती हो चुकी हैं। अब इसी कड़ी में रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है।
Intel ने लांच किया नया Pentium Silver, Celeron प्रोसेसर
जियो सिनेमा का वेब वर्जन लांच
कुछ दिन पहले रिलायंस जियो ने जियो सिनेमा का वेब वर्जन लॉन्च कर यूजर्स को तोहफा दिया था। जियो सिनेमा के बाद अब Jio TV भी इसके यूजर्स कंप्यूटर और अपने स्मार्ट TV पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि Jio TV पर आप 550 से ज्यादा चैनल्स देख सकते हैं। इसका इंटरफेस बिल्कुल वैसा ही है जैसा आपके मोबाइल पर दिखता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप Jio TV के वेब वर्जन पर SD के साथ-साथ सभी HD चैनल्स भी देख सकते हैं।
नए साल में JIO वालों को लग सकता है झटका, टैरिफ प्लान के रेट में होगा इजाफा
कंप्यूटर या स्मार्ट TV पर Jio TV देखने का यह है तरीका
दरअसल Jio TV का वेब वर्जन देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने जियो अकाउंट के जरिए लॉग-इन करना होगा जैसा कि जियो सिनेमा के लिए पहले से करना होता है। इसके लिए आपको https://jiotv.com/ पर जाना होगा। आपको बता दें कि हर कोई Jio TV का वेब वर्जन नहीं देख सकता। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास जियो का सिम कार्ड हो।
फेसबुक ने फ्रेंड्स की ऐक्टिविटीज को ट्रैक करने वाला ‘टीकर’ फीचर हटाया
ये चैनल्स हैं उपलब्ध
बिजनेस चैनल्स – 8
भक्ति चैनल्स – 41
एंटरटेनमेंट चैनल्स – 106
इंफोटेनमेंट चैनल्स – 34
किड्स चैनल्स – 26
लाइफस्टाइल चैनल्स – 14
मूवी चैनल्स – 44
म्यूजिक चैनल्स – 40
न्यूज चैनल्स – 174
स्पोर्ट्स चैनल्स – 21
सबसे बड़ी बात है कि अभी यह सर्विस पूरी तरह फ्री है और आप इन चैनल्स का आनंद अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए उठा सकते हैं। यहां आप अपने पसंदीदा चैनल, भाषा और कैटेगरी चुन सकते हैं। आप चाहें तो जियो सिनेमा और Jio TV के कंटेंट को अपने मोबाइल पर भी इसी तरीके से देख सकते हैं।
WHATSAPP में प्राइवेट रिप्लाई के साथ आ रहे हैं दो और नए फीचर्स
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kh9jMQ
Comments
Post a Comment