J&K: पैलेट गन पीड़ितों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाला फ्रांसीसी पत्रकार हिरासत में - Khabar NonStop
श्रीनगर। पुलिस ने पैलेट गन पीड़ितों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए यहां आई एक फ्रांसीसी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कॉमिटि पॉल एडवर्ड को हिरासत में लिया गया है।” एडवर्ड को कोठीबाग क्षेत्र से रविवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी डॉक्यूमेन्ट्री के लिए शहर में अलगाववादियों और पैलेट गन पीड़ितों से मिल रही थे।
J&K: सोपोर-कुपवाड़ा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढ़ेर
ऐसे हुआ था पैलेट गन
गौरतलब है कि पिछले साल जून में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में व्यापक स्तर पर हिंसा भड़की थी। इस दौरान पथराव कर रहे युवाओं पर सुरक्षाबलों द्वारा इस्तेमाल की गई पैलेट गन से बड़ी संख्या में युवा घायल हुए थे, जिनमें से कुछ की आंखों की रोशनी पूरी तरह से या आंशिक रूप से चली गई।
जम्मू-कश्मीर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया कि एडवर्ड के पास भारत की यात्रा के लिए बिजनेस वीजा है, जो 22 दिसंबर 2018 तक वैध है. उन्होंने कहा कि फ्रेंच राष्ट्रीय के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 14 बी के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एडवर्ड के निरोध के बारे में फ्रांसीसी दूतावास को भी सूचित किया गया है,
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nNJubE
Comments
Post a Comment