sss

; //]]>

J&K: कपल टीचर को किया सस्पेंड, जानें कारण - Khabar NonStop

suspendedपुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक निजी स्कूल ने प्रेमी जोड़े टीचर को शादी के दिन ‘रोमांस’ से छात्रों पर पड़ने वाले गलत असर के कारण निलंबित कर दिया।

जानें पूरा मामला

बता दें की पुलवामा के त्राल टाउन के रहने वाले तारिक भट्ट और सौम्या बशीर पंपोर मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में पिछले कई सालों से काम कर रहे थे। तारिक और सौम्या का दावा है कि उन्हें 30 नवंबर को उनकी शादी के दिन स्कूल ने बर्खास्त कर दिया। पंपोर मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के चेयरमैन बशीर मसूदी ने कहा कि तारिक और सौम्या को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि दोनों शादी से पहले ‘रोमांटिक रिलेशनशिप’ में थे।

हिमाचल प्रदेश में बनी 6 दवाइयों के सैंपल हुए फेल

मसूदी का कहना

मसूदी का कहना है की ‘वे रोमांस कर रहे थे और ये स्कूल के 2,000 छात्रों और वहां 200 कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है। इससे छात्रों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।’ तारिक भट्ट और सौम्या बशीर ने दावा किया है कि दोनों ने अरेंज मैरेज की है। भट्ट ने कहा, हमने अरेंज मैरेज की है। कुछ महीनों पहले सगाई हुई थी और पूरा स्कूल जानता है कि सौम्या ने स्कूल स्टाफ के लिए पार्टी आयोजित किया था।’ भट्ट ने कहा, ‘हमने शादी के लिए स्कूल प्रशासन से छुट्टी मांगी और स्कूल ने छुट्टी दी।’

कश्मीर: सड़क दुर्घटना में कंडक्टर की मौत, 10 घायल

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C55XDa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop