ISRO कर रहा है पहले सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण की तैयारी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। देश के पहले सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण की योजना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बना रहा है। ये बात सरकार ने कही है। जिसका मकसद होगा सूर्य का अध्ययन करना। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में डा. ए संपथ के प्रश्न के लिखित उत्तर में ने कहा है कि पहले सौर मिशन आदित्चय-एल1 की प्रक्षेपण की योजना इसरो बना रहा है। ‘सन-अर्थ लैग्रैनियन प्वाइंट 1’ (एल 1) की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना आदित्य-एल1 का मकसद है।
की जाएगी नौकाओं की निगरानी
साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि पूरी तरह से ‘आदित्य-एल1’ स्वदेश प्रयास का परिणाम है। राष्ट्रीय संस्थाओं की जिसमें भागीदारी है। तटीय सुरक्षा को चाकचौबंद करने के तहत शीघ्र ही समुद्र में इसरो की उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से विभिन्न संदिग्ध जहाजों और नौकाओं की निगरानी की जाएगी।
1000 ट्रांसपोर्डर करेगा प्रदान
तटीय सुरक्षा घेरे के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगले साल मार्च से 1000 ट्रांसपोर्डर प्रदान करेगा। 26/11 मुम्बई आतंकवादी हमले जैसे हमले को विफल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सेटेलाइट निगरानी का प्रस्ताव 20 मीटर तक की नौकाओं के लिए रखा गया है। मुम्बई के 2008 के आतंकवादी हमले के बाद भारत ने तटीय सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kvTCl3
Comments
Post a Comment