sss

; //]]>

हनी ट्रैप में भारतीय अधिकारियों को फंसाने की ISI की साजिश नाकाम - Khabar NonStop

isi

नई दिल्ली। अब विदेशों में तैनात भारतीय अधिकारियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपना निशाना बना रही है। हनीट्रैप में फंसाकर अधिकारियों से खुफिया जानकारी हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन आईएसआई की इस साजिश को भारतीय खुफिया विभाग ने सफल होने से पहले ही नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान में तैनात तीन अधिकारियों को भारत ने फौरन कार्रवाई करते हुए वापस बुला लिया है। उच्चायोग में ये अधिकारी जरूरी कागजों के ट्रांसलेशन का काम किया करते थे।

गोवा में आधार कार्ड यौन संबंध बनाने के लिए भी जरूरी

आईएसआई ने फंसाने की कोशिश की 

एक अखबार की खबर के मुताबिक, भारतीय हाई कमीशन के तीन अधिकारियों जो कि पाकिस्तान में मौजूद हैं, को हनी ट्रैप में आईएसआई ने फंसाने की कोशिश की है। लेकिन संदेश होने पर अधिकारी सतर्क हो गए। और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया है।

सुधींद्र कुलकर्णी: राहुल अगले PM बनेंगे

हाई कमीशन में करते थे काम

यह भी अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि कोई जानकारी उन्होंने लीक नहीं की है। भारत इन अधिकारियों को वापस बुला लिया गया है। और उनसे पूछताछ भी की जा रही है। हाई कमीशन में ये अधिकारी सरकारी कागजों का अनुवाद किया करते थे। विभागीय सूत्र बताते हैं कि महिलाओं के साथ इन अधिकारियों को किसी होटल में भेजकर कैमरे में उनके निजी पलों को कैद करने की योजना थी। जिससे कि इन्हें तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया जा सके। खुफिया जानकारियां इनसे हासिल की जा सकें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2oti8ro

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop