sss

; //]]>

iPhone की पुरानी बैटरी के बारे में ‘गलतफहमी’ पर Apple ने मांगी माफी - Khabar NonStop

iPhone

बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी Apple ने गुरुवार को एक गलतफहमी के बारे में अपने ग्राहकों से माफी मांगी। कंपनी ने एक बयान के बाद अपने ग्राहकों से माफ़ी मांगी है। एक बयान में कहा गया था कि पुराने iPhone की बैटरी की परफॉरमेंस को बढाने के लिए कंपनी ने फ़ोन की स्पीड कम कर दी थी। इसके बाद कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए नौ मुकदमें दायर किए गए थे, क्योंकि कंपनी ने कहा था कि खराब बैटरी के प्रदर्शन की भरपाई करने के लिए पुराने iPhones को धीमा कर दिया गया।

पुरानी बैटरी को लेकर APPLE के खिलाफ दर्ज हुए नौ मुक़दमे

कंपनी ने दी सफाई

फर्म ने एक बयान में कहा, “हमने ऐसा कुछ भी नही किया है, हम अपने ग्राहकों का विश्वास जानते हैं। Apple की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि “आईओएस 10.2.1 में लगभग एक साल पहले हमने आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6 एस, आईफोन 6 एस प्लस, और आईफोन एसई पर अप्रत्याशित शटडाउन से बचने के लिए पीक वर्कलोड के दौरान पावर मैनेजमेंट में सुधार करने वाले सॉफ़्टवेयर अपडेट दिए हैं।”

HONOR 9 LITE हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स

एप्पल की थी रणनीति

20 दिसंबर को, ऐप्पल ने स्वीकार किया था कि पुराने बैटरी वाले iPhones को धीमा कर दिया गया है ताकि वे अचानक बंद न हों। हालांकि कुछ प्रयोक्ताओं ने कहा कि यह एप्पल द्वारा अपनाई जाने वाली एक रणनीति थी, जो ग्राहकों को अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए मजबूर करती थी। हालांकि कंपनी ने इस आरोप से इनकार किया था।

AIRTEL ने आधार सत्यापन के लिए तय की समय सीमा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ljo0j1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop