sss

; //]]>

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराया - Khabar NonStop

Ind vs SL

 

इंदौर-होल्‍कर स्‍टेडियम में आज भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैचमें भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनका ये दाव उन्हीं पर भारी पड़ गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट पर 260 रनों का विशाल स्‍कोर बनाया है। इस दौरान रोहित शर्मा की बल्‍लेबाजी देखने लायक थी फॉर्म में चल रहे रोहित ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 118 रन बना डाले। वहीं, जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 172 रन (9 विकेट) बनाकर आउट हो गई। एंजेलो मैथ्‍यूज ने चोट के कारण बैटिंग नहीं की। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए।

बता दें कि, इस मैच में रोहित ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन करते हुए मात्र 35 गेंदों पर शतक जमाया। इस शतक के साथ ही टी20 में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, केएल राहुल ने 89 रन बनाये। बता दें कि, रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। इस मैच में रोहित मैन ऑफ द मैच रहे।

कोहली से बेहतर कप्तान हैं स्मिथ: स्पिनर शेन वॉर्न



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BPQt7b

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop