IND Vs SL: रोहित ने खेली शानदार पारी, टीम इंडिया ने बनाए 392 रन - Khabar NonStop
मोहाली। धर्मशाला में हुए पहले वनडे में हार के बाद मोहाली में तें इंडिया जीत के इरादे से उतरी है तभी तो दुसरे वनडे में रनों की झड़ी लगा दी है। मोहाली में टीम इंडिया ने 50 ओवर्स में चार विकेट खोकर 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैच में इतिहास रचते हुए वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक जमाया और 153 गेंदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 208 रन बनाकर नाबाद रहे।
बता दें कि, बुधवार को मोहाली में हो रहे दुसरे वनडे में नवोदित श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने शानदार पारी खेली है और टीम ने 50 ओवर्स में चार विकेट खोकर 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। वहीं, श्रीलंकाई गेंदबाज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में संघर्ष करती नजर आये और सिर्फ भारत के चार विकेट ही ले पाए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iWPoBX
Comments
Post a Comment