IND Vs SL : टीम इंडिया 112 रन बनाकर आउट, एमएस धोनी ने सम्भाली पारी - Khabar NonStop
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम सिर्फ 38.2 ओवर में 112 रन बनाकर आउट हो गई है। टीम के सात विकेट महज 29 रन पर गिर चुके थे लेकिन संकट के इन क्षणों में एमएस धोनी ने पारी को सम्भाल लिया।
IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, गहरे संकट में भारत
बता दें कि, वनडे और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, श्रीलंका ने उपुल थरंगा के स्थान पर थिसारा परेरा को अपनी टीम की कमान सौंपी है। गौरतलब है कि, श्रीलंका पिछले 8 साल से भारतीय टीम को भारत में नहीं हरा सकी है। ऐसे में उसका पहला टारगेट इस मैच को जीतना होगा।
तो यहां एक होंगे विराट और अनुष्का..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqmmWy
Comments
Post a Comment