IND vs SL: भारत ने श्रीलंका से सिरीज 1-0 जीता - Khabar NonStop
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच ड्रा रहा लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए आखिरी और निर्णायक मैच के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के 7 विकेट गिराने में नाकाम रही। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया के गेंदबाज श्रीलंका के मात्र दो ही विकेट ले पाई।
‘मैं असफलता से नहीं डरता’: युवराज सिंह
दरअसल, टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 410 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में लंकाई टीम ने 103 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन धनंजय डीसिल्वा ने बनाए। डीसिल्वा ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोशन सिल्वा ने 74 और निरोशन डिकवेला ने नाबाद 44 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होने 31 ओवर में 81 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा अश्विन और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया।
चौथे दिन भी श्रीलंकाई मास्क पहनकर उतरे मैदान में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYfC1s
Comments
Post a Comment