IMO परिषद् के चुनाव में भारत को मिले 144 वोट, रहा दूसरा स्थान - Khabar NonStop
लंदन। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) में भारत को फिर से चुन लिया गया है। समुद्री मार्ग से व्यापार में शामिल देशों के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। भारत का चुनाव लंदन में संगठन के मुख्यालय में हुई बैठक में हुआ। भारत को बी श्रेणी के सदस्य के रूप में चुना गया है।
‘रूस’ हुआ ‘अमेरिका’ पर खफा, ‘किम जोंग’ को भड़काने का लगाया आरोप
उच्चायुक्त वाई. के. सिन्हा ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई. के. सिन्हा ने किया। इस चुनाव में भारत को 144 वोट मिले, भारत 144 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान जर्मनी रहा, जिसे 146 वोट मिले। 143 मतों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहा। इन देशों के अलावा फ्रांस को 140, कनाडा को 138, स्पेन को 137, ब्राजील को 131, स्वीडन को 129, नीदरलैंड को 124 और संयुक्त अरब अमीरात 115 वोट मिले।
IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में 51वें स्थान पर पहुंचा भारत
नितिन गडकरी ने किया था संबोधित
केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले हफ्ते लंदन में आईएमओ को संबोधित किया था। उन्होनें कहा था, “बी श्रेणी के तहत आईएमओ में फिर चुने जाने के लिए भारत अपनी भागीदारी को मजबूती से रखेगा। वह विकासशील देशों और समुद्र आधारित व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करेगा।”
जर्मनी: एंजेला मर्केल ने कहा चुनाव बेहतर विकल्प
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ArkgCG
Comments
Post a Comment