माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही दिन IIT में दिया 1.4 करोड़ का ऑफर - Khabar NonStop
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्टआईआईटी में प्लेसमेंट के लिए पहुंची। पहले ही दिन स्टूडेंट्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट बंपर ऑफर लेकर आई। सबसे ज्यादा 1.4 करोड़ रुपये के पैकेज पर इस कंपनी ने हायरिंग की है। अलग-अलग आईआईटी से कंपनी ने रेडमंड स्थित अपने हेडक्वॉर्टर के लिए लगभग 12 स्टूडेंट्स को सिलेक्ट किया हैं।
दिल्ली: तीन बच्चों ने शादी-समारोहों में आतिशबाजी रोकने के लिए दायर की याचिका
प्लेसमेंट की शुरुआत में ही आईआईटी दिल्ली ने बंपर पैकेज पर कब्जा कर लिया। कंपनी ने कंप्यूटर साइंस के एक स्टूडेंट को यहां 1.4 करोड़ रुपये के पैकेज पर हायर किया है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि इस बात की नहीं हुई है। इस साल के सबसे ज्यादा पैसों पर हायर करने वाली कंपनियों में से एक है माइक्रोसॉफ्ट। प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट्स को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में 34 लाख का पैकेज मिला है।
माइक्रोसॉफ्ट के अलावा ऊबर भी यूएस के लिए हायर करने वाली कंपनियों में शामिल है। मुंबई और चेन्नै कैंपस से ऊबर ने एक-एक स्टूडेंट को हायर किया है। उन्हें ऊबर ने 99.8 लाख का पैकेज ऑफर किया है।
विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने परिवार संग की पीएम से मुलाकात
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ia8ft0
Comments
Post a Comment