IAS अधिकारी का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, पत्नी ने कहा मेरे पति नहीं - Khabar NonStop
दिल्ली। मॉर्निंग वॉक पर निकले आईएएस अधिकारी सोमवार को लापता हो गए थे वहीं आईसीएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार झा के मामले में एक नया हैरानीजनक मोड़ आया है। बता दें की दिल्ली के रेलवे ट्रैक से एक शव बरामद किया गया है इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह शव अधिकारी जितेंद्र कुमार का है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी की पत्नी का कहना है कि यह शव उसके पति जितेंद्र कुमार का नहीं हैं।
कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात चुनाव में दखल से इंकार
डीसीपी शिबेस सिंह ने बताया
दिल्ली पुलिस के डीसीपी शिबेस सिंह ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिससे यह शंका जताई जा रही है कि यह मामला सुसाइड का है। इसके बावजूद पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू को देखते हुए मामले की जांच करेगी।
अधिकारी की पत्नी ने कहा
अधिकारी की पत्नी द्वारा पुलिस को बताया गया है कि उसके पति जितेंद्र कुमार लगातार ट्रांसफर होने के कारण काफी परेशान थे। इस दौरान उसके पति की कई लोगों से दुश्मनी भी पैदा हो गई थी।
गुजरात के बाद, मोदी ने मेघालय, मिजोरम का किया रुख
पत्नि ने लिखाई थी रिपोर्ट
बता दें कि दिल्ली के द्वारका इलाके से केंद्र सरकार के इंडियन सिविल एकॉउंट्स सर्विसेज के अधिकारी जितेंद्र कुमार झा सोमवार की सुबह मार्निग वॉक के दौरान लापता हुए थे। काफी समय घर ना लौटने पर अधिकारी की पत्नी द्वारा लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CdSGs1
Comments
Post a Comment