Honor 7X: चंद सेकंड्स में हुआ आउट ऑफ स्टॉक - Khabar NonStop
भारत में Honor 7X अभी-अभी सेल में लाया गया था। इसका मुकाबला यहां Xiaomi Redmi Note 4 और Mi A1 जैसे स्मार्टफोन्स से है। Huawei ने अब दावा किया है कि पहली सेल में ये स्मार्टफोन चंद सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। गुरुवार को भारत में Honor 7X को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।
zebronics: 20000 mAh का फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक किया लॉन्च
ये है कीमत
अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर Honor 7X को एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि 14 दिसंबर को Honor 7X की अगली सेल को होगी। अभी से अगली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इसके 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 64GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
एयरटेल दे रहा ऑफर
इस स्मार्टफोन को ग्राहक ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। एयरटेल की ओर से लॉन्च ऑफर के तौर पर 90GB डेटा मुफ्त दिया जा रहा है। प्री-पेड ग्राहकों को इसमें 6 महीने तक 349 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर 15GB डेटा एक्सट्रा मिलेगा।
आइडिया का ‘छप्परफाड़’ प्लान, 100 फीसदी कैशबैक ऑफर
ये हैं फीचर्स
इसमें 5.93 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। Honor 7X स्मार्टफोन में HiSilicon Kirin 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी स्पीड 2.36GHz है। इसमें 4GB रैम दी गई है। और माइक्रो एसडी का सपोर्ट भी है। Honor 7X में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दो कैमरे दिए गए हैं।पहला लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybIIFq
Comments
Post a Comment