फेक न्यूज रोकने के लिए Google ने उठाया कदम - Khabar NonStop
गूगल न्यूज ने झूठी खबरों को रोकने के लिए गाइडलाइन्स में सुधार किया है। प्रकाशकों को गूगल स्पैम रिपोर्ट दर्ज करने की अनुमति दे रहा है। यदि उन्हें ये लगता है कि गूगल न्यूज के नए दिशा-निर्देशों का किसी अन्य प्रकाशक ने उल्लंघन किया है तो स्पैम रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
भारत में लॉन्च हुआ One Plus 5T Star Wars लिमिटेड एडिशन
लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर उपलब्ध कराने की घोषणा
गूगल ने कहा है कि, ‘हो सकता है कि हर रिपोर्ट के जवाब में शायद हम मैनुअल एक्शन ना लें, लेकिन उपयोगकर्ता के प्रभाव के आधार पर स्पैम रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी और गूगल न्यूज रिजल्ट्स से स्पैम साइट को कुछ मामलों में पूरी तरह से हटा दिया जाएगा’। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइसों में वर्चुअल पर्सनल असिस्टेंट उपलब्ध कराने के लिए गूगल ने गूगल असिस्टेंट को पुराने एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
मकसिम मुखा ने कहा
एक बयान में गूगल असिस्टेंट के कार्यक्रम प्रबंधक मकसिम मुखा ने कहा है कि, ‘हम अब उस लिस्ट में एंड्रॉयड लॉलीपॉप को भी जोड़ रहे हैं, जिसके लिए गूगल असिस्टेंट उपलब्ध है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन में जिन यूजर्स ने अपने फोन को अंग्रेजी भाषा में रखा है यह उन के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा स्पैनिश भाषा के यूजर्स के लिए भी यह उपलब्ध होगा’।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AUFdp2
Comments
Post a Comment