ड्राइवर की हत्या में FIR को तर्कसंगत निष्कर्ष पर ले जाना चाहिए: उमर - Khabar NonStop
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, कथित सुरक्षा बल द्वारा की गयी गोलीबारी में एक ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को तर्कसंगत निष्कर्ष पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, सुरक्षा बल द्वारा ‘क्रॉस फायर में ड्राइवर की हत्या के मामले में इसके अलावा और कोई औचित्य नहीं हो सकता’।
उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को अपने तर्कसंगत निष्कर्ष पर ले जाना चाहिए। आसिफ इकबाल की मौत के बाद उनके साथ इन्साफ के लिए इससे बड़ा कोई न्याय नहीं हो सकता है। बता दें कि, एक ड्राइवर की मृत्यु के बाद से कुपवाड़ा के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल, 16 दिसंबर 17 दिसंबर की मध्यस्थ रात में सुरक्षा बल द्वारा की गयी गोलीबारी में असीफ इकबाल नाम के ड्राइवर की गोली लगने से मौत हो गयी थी। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई है और जांच भी शुरू कर दी गयी है।
चुनाव आयोग को ईवीएम पर उठ रहे सवालों को हल करना चाहिए: उमर अब्दुल्ला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jbj1Qd
Comments
Post a Comment