sss

; //]]>

बुलंदशहर: कुमार विश्वास पर FIR दर्ज - Khabar NonStop

bul

 

​अंतर्राष्ट्रीय कवि व आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार विश्वास पर देश में रिजर्वेशन के नाम पर जातीय ढांचा तोड़ने, अनुसूचित जाति जन जाति समाज का अपमान करने का आरोप लगा है, समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष ने बुलन्दशहर कोतवाली में रिर्पोट दर्ज करायी है। आरोप है कि कुमार विश्वास के इस आपत्तिजन ब्यान का वीडियो वायरल हो रहा है जिससे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई है। मामले को लेकर पुलिस अब जांच में जुटी है।

तमतमाए कुमार विश्वास ने साधा केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना

क्या है पूरा मामला ?

ये बुलन्दशहर के सैनिक समता दल के जिलाध्यक्ष संजीव गौतम, जिन्होंने बुलन्दशहर कोतवाली नगर आप नेता कुमार विश्वास पर एक मंच पर राजस्थान चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए ब्यान में डा. भीमराव अम्बेडकर का नाम लिये बगैर एक आदमी कहकर सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि एक आदमी देश में रिजर्वेशन के नाम पर देश का जातीय ढांचा तोडकर चला गया। वहीं, वायरल वीडियो में कुमार विश्वस ये भी कह रहे है कि मुझे इस बात की चिंता नहीं कि 2019 में किस की सरकार बनेगी, मुझे चिंता इस बात की है कि वर्तमान सरकार ने देश का धर्मिक ढांचा तोड़ दिया, जो हजारों साल में भी नहीं सुधरेगा, जिससे हजारों साल में मिलकर हमने बनाया है। वारयल वीडियों में दिये ब्यान को दलित समाज का अपमान बताते हुए समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष संजीव गौतम ने कुमार विश्वास के खिलाफ बुलंदशहर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। संजीव गौतम का दावा है कि दलित समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और हर जगह कुमार विश्वास का विरोध किया जायेगा। पुलिस की माने तो तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा एससी, एचटी एक्ट की धाराओ में दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके तहत कार्यवाही की जायेगी।

कुमार विश्वास ने की थी आप पार्टी खत्म होने की भविष्यवाणी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A4rsrd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop