sss

; //]]>

न्यूयार्क के हमलावर ने विस्फोट से पहले FB पर ट्रंप का मजाक उड़ाया था

न्यूयार्क। आईएसआईएस से प्रेरित बांग्लादेशी मूल के एक व्यक्ति ने मैनहटन के एक सबवे स्टेशन पर एक पाइप बम में विस्फोट करने से पहले फेसबुक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए लिखा ट्रंप आप अपने देश की रक्षा करने में असफल रहे। यह बात यहां की एक अदालत में दायर एक शिकायत में कही गई है। संदिग्ध हमलावर अकायद उल्ला 27 के शरीर में एक पाइप बम और तार लिपटी हुई थी। इस पाइप बम में सोमवार को समय से पहले पोर्ट अथॉरिटी के पास दो सबवे प्लेटफामोन के बीच विस्फोट हो गया। अकायद विस्फोट में झुलस गया है और गंभीर स्थिति में एक अस्पताल में है। व्यस्त समय में हुए इस विस्फोट में तीन अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं।

 
डेली बीस्ट ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि संदिग्ध ने हमले से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिससे उसका झुकाव आईएसआईएस के प्रति होने का संकेत मिलता है। अकायद ने गत सोमवार को फेसबुक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ट्रंप आप अपने देश की रक्षा करने में असफल रहे। उसने अपने फेसबुक पेज पर डाले गए बयान में लिखा है कि वह मानता है कि इस्लामिक स्टेट के सदस्य और समर्थक यह समझेंगे कि उसने हमला आईएसआईएस के नाम पर किया है। उसके घर से एक पासपोर्ट मिला है जिस पर हाथ से कई टिप्पणियां लिखी हुई हैं जिनमें ओ अमेरिका, डाय इन योर रेज शामिल है। पाइप बम में आंशिक विस्फोट होने के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। किसी भी समूह ने विस्फोट की अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना को एक आतंकवादी घटना के तौर पर लिया जा रहा है।

The post न्यूयार्क के हमलावर ने विस्फोट से पहले FB पर ट्रंप का मजाक उड़ाया था appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AS6fOj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop