अब Facebook को भी देना होगा आधार नंबर - Khabar NonStop
फेसबुक को भी आधार से लिंक करने का जोक सोशल मीडिया पर कुछ समय से चल रहा था। अब ये जोक नहीं रहा सच में फेसबुक आधार नंबर की जानकारी मांग रही है।
स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा
अगर कोई फेसबुक पर नया अकाउंट बनाएगा तो फेसबुक उससे आधार नंबर पूछ सकता है। एक ऐसे ही यूजर ने रेडिट पर स्क्रीनशॉट डाला है जिससे आधार नंबर पूछा गया। इस स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है कि फेसबुक यूजर से उसका पहला और आखिरी नाम पूछ रहा है।
फेसबुक का कहना
फेसबुक ने कहा है कि वो टेस्ट के लिए ये जानकारी सिर्फ सीमित लोगों से ही पूछ रहा है। नया अकाउंट बनाने वाले सभी यूजर्स से ये जानकारी नहीं मांगी जाएगी। ये करना जरूरी भी नहीं है।
ईमेल में कहा जवाबो
फेसबुक ने ईमेल के जवाब में कहा है कि हम सुरनिश्चित करना चाहते हैं कि लोग उसी नाम का उपयोग करें जिस नाम से लोग उनको जानते हैं। फेसबुक ने ये बात गैजेटनाउ को एक ईमेल के जवाब में कही। भारत में फेसबुक के 24.1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CeGdrE
Comments
Post a Comment