sss

; //]]>

धोनी, रैना, जडेजा को रिटेन करने को तैयार है: CSK

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को 11वें आईपीएल के लिये रिटेन करने के लिये तैयार है। सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राइट टु मैच कार्ड के जरिये लेने की संभावना हालांकि कम दिख रही है। सीएसके की टीम रणनीति से वाकिफ आईपीएल के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, हमने अभी तक रिटेन करने वाली सूची नहीं सौंपी लेकिन धोनी और रैना को रिटेन किया जाना तय है। रिटेन किया जाना वाला तीसरा खिलाड़ी पूरी संभावना है कि रविंद्र जडेजा होगा।

 
Related image

 

 

अधिकारी ने बताया कि सीएसके प्रबंधन ने अपने पूर्व खिलाड़ी अश्विन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है जो कि भारतीय टीम की सीमित ओवरों की टीम में भी नहीं है। अश्विन ने एक साल से भी अधिक समय से टी20 नहीं खेला है और ऐसे में यह देखना होगा कि फ्रेंचाइजी उन पर पैसा खर्च करना चाहती है या नहीं। युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का आईपीएल 2017 में शानदार प्रदर्शन भी अश्विन की सीएसके में वापसी के लिये बाधा बन सकती है। विदेशी खिलाडय़िों में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को राइट टु मैच कार्ड के जरिये लिया जा सकता है। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस और ब्रैंडन मैकुलम भी दौड़ में हैं।

The post धोनी, रैना, जडेजा को रिटेन करने को तैयार है: CSK appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2pd5cqi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop