sss

; //]]>

छत्तीसगढ़ : CRPF जवान ने अपने साथियों पर बरसाईं गोलियां, 4 की मौत - Khabar NonStop

CRPFबीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के बासागुड़ा में सीआरपीएफ 168 बटालियन के एक जवान ने आज शाम को अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में 4 की मौत हो गई है।

जानें पूरा मामला

बासागुड़ा स्थित सीआरपीएफ के 168 बटालियन कैम्प में सीआरपीएफ के जवान और पुलिस अधिकारी आपस में ही भिड़ गये। यहां एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग की। फायरिंग में एक जवान सहित चार पुलिस अधिकारियों की मौत की खबर आ रही है।एक के  घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं मृतक में दो एसआई और एक जवान शामिल हैं। घटना में SI वीके शर्मा, मेघ सिंह, SI राजवीर और आरक्षक जीएस राव की मौत हुई है जबकि गजानंद नाम का एक आरक्षक घायल हुआ है।

पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय वाहन लूट गैंग का खुलासा

अधिकारी और जवानों में विवाद

बटालियन में अधिकारी और जवानों में आपस में विवाद हो गया था। विवाद की ये स्थिति दोपहर से ही बन रही थी। लेकिन देर शाम करीब 5 बजे ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी मिली की जिनकी गोली से इन चारों की मौत हुई है वो एक कांस्टेबल है।

फायरिंग करने वाले जवान का नाम संतराम

फायरिंग करने वाले जवान का नाम संतराम बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर के एसपी और कलेक्टर मौके पर रवाना हो गये हैं। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मां बहन की हत्या करके फरार नाबालिग ने काट डाले 7 सात शहरों के चक्कर

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A5Fe9c

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop