CRPF कैंप पर फिदायीन आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद, फायरिंग जारी - Khabar NonStop
पुलवामा। जैश ए मोहम्मद के कमांडर की मौत के बाद पकिस्तान की नापाक चाल सामने आई है। नए साल से एक दिन पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अपने नापाक कदम से भारत की धरती पर अशांति फ़ैलाने की चाल चली है। जम्मू कश्मीर के लैथापोरा CRPF कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गये हैं। तीन जवानों के जख्मी होने की खबर है। आतंकियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी है।
कुंजर इलाके में 4 आतंकी गिरफ्तार, 1 आतंकी पाकिस्तान का
घटना की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली
"Fidayeen managed to enter Lethpora camp at 0210hrs. As per report two of our men got injured during initial intrusion from J&K Police Commando training area side.
There is quite possibility of similar type of attack on other camp also" says CRPF— ANI (@ANI) December 30, 2017
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक 3 आतंकवादी CRPF ट्रेनिंग कैंप में घुस गए हैं। जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह हमला रात के 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। 185 CRPF बटालियन के मुख्यालय पर जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने हमला किया।
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी फिरदौस बानी गिरफ्तार
नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए हुआ हमला
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक CRPF कैम्प में तीन आतंकवादी घुसे हुए हैं। रात में 2 बजकर 10 मिनट पर आतंकियों ने सबसे पहले ग्रेनेड से हमला किया और उसके बाद लगातार फायरिंग कर रहे हैं। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने व्हाट्सऐप के माध्यम से मीडिया को संदेस भेजकर घटना की जिम्मेदारी ली है। जैश का कहना है कि बीते दिनों कश्मीर में आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए यह फिदायीन हमला हुआ है।
जेएम का शीर्ष कमांडर सेना की कारवाई में ढेर
हमले के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट
सीआरपीएफ कैंप पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सेना और सुरक्षा बल अलर्ट पर आ गये हैं। आशंका है कि इसी तरह से आतंकी अन्य कैंपों पर भी हमला कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF के उच्चाधिकारी अतिरिक्त सहायता के साथ कैंप पहुँच गये हैं। सेना ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया है। कहा जा रहा है कि खुफिया विभाग ने पहले ही ऐसे हमले की आशंका जताई थी। कश्मीर में फ़ोन और इन्टरनेट पर रोक लगा दी गयी है।
आतंकी नूर मोहम्मद के जनाजे में दी गई बंदूकों की सलामी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lvAbZy
Comments
Post a Comment