sss

; //]]>

विधायकों में से ही चुना जाएगा हिमाचल का अगला CM - Khabar NonStop

himachal cm

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है। पार्टी की जीत को चार दिन हो चुकें हैं। इसके बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा और प्रेम कुमार धूमल, रेस से बाहर हैं। और पार्टी ने हारे हुए नेता की बजाय सीएम किसी विधायक को ही बनाने का निर्णय लिया है।

हिमाचल पार्टी प्रभारी मंगल पांडे गुरुवार को भाजपा विधायक दल के साथ शिमला में बैठक करेंगे। उधर शिमला पहुंचने की संभावना पार्टी पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की भी है। लेकिन उनके आने की कोई सूचना फिलहाल शिमला पार्टी कार्यालय को नहीं मिली है।

धूमल राजी हुए जय राम पर

 बुधवार को जय राम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मिले। और उनसे लगभग आधा घंटा मंत्रणा की। उनको छोड़ने धूमल गाड़ी तक आए। इतना ही नहीं उनके पैर छूकर जय राम ठाकुर ने बाकायदा आशीर्वाद लिया। इससे ये समझा जा रहा है कि जय राम ठाकुर के नाम पर धूमल खेमे ने अपनी सहमति जता दी है।

हिमाचल चुनाव लाइव: BJP को मिला बहुमत, 38 सीटों पर आगे

एक कुंवारा भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में 

भारतीय जनता पार्टी ने दो कुंवारों को मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा का एक कुंवारा नेता अजय जम्वाल हिमाचल प्रदेश में भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघप्रमुख मोहन भागवत के जोगिन्दरनगर के निवासी अजय जम्वाल करीबी हैं। और साथ ही आरएसएस के कई ओहदों पर काम कर चुके हैं।

कोई राजपूत ही बनेगा सीएम

अब तक हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर मुख्यमंत्री, जातीय समीकरण की दृष्टि से देखें तो राजपूत समुदाय से तालुक रखते हैं। हालांकि जिन वर्गों जैसे दलित (26%), जनजाति (6%) और पिछड़े वर्ग (15%) से हिमाचल प्रदेश के आधे मतदाता हैं, आजतक उनसे कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाया।

गुजरात-हिमाचल एक्जिट पोल को लेकर तेजश्वी ने कह दी ये बात

युवा के हाथों में होगी मुख्यमंत्री की कमान 

वैसे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हैं। लेकिन जातीय समीकरण में उनका ब्राह्मण होना असंतुलन पैदा कर सकता है। राजपूत समुदाय से जय राम ठाकुर और अजय जम्वाल दोनों ताल्लुक रखते हैं। और प्रेम कुमार धूमल जो कि पूर्व मुख्यमंत्री थे, भी राजपूत हैं। नरेंद्र मोदी ने ये साफ किया है कि मुख्यमंत्री की कमान चाहे गुजरात हो या हिमाचल प्रदेश, एक युवा के हाथों में होगी। एक युवा चेहरे को भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री का पद सौंपना चाहता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kvTy4N

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop