sss

; //]]>

शहीद की बेटी को CM रुपानी से मिलने से रोका, राहुल और रुपानी ट्विटर पर भिड़े - Khabar NonStop

Vijay Rupani

गुजरात। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी एक बार फिर से कांग्रेस समेत कई संगठनों के राडार पर आ गये हैं। दरअसल रुपानी एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, रैली की भीड़ में शामिल एक लड़की रुपानी से मिलने के लिए मंच की तरफ जा रही थी लेकिन उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। लड़की का नाम रूपल है और वह एक शहीद जवान की बेटी है।

गुजरात चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी को वोट देने की कर रहे अपील!

शहीद की बेटी हैं रूपल

रैली के दौरान रूपल अचानक भीड़ से चिल्लाते हुए मंच की तरफ जा रही थी, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह चिल्लाते हुए बोली, “मैं उनसे मिलना चाहती हूं…मैं उनसे मिलना चाहती हूं” लेकिन महिला सुरक्षाकर्मी उसे जबरदस्ती खींच कर वहां से लेकर चली गयी। हालांकि मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मंच से ही कहा कि, “मैं आपसे इस कार्यक्रम के बाद मिलूंगा।” दरअसल लड़की का नाम रूपल तडवी के रूप में हुई है। उसकी उम्र 26 वर्ष है। लड़की के पिता अशोक तडवी एक शहीद बीएसएफ के जवान थे। वह अपनी पिता की शहादत के बाद सरकार द्वारा जमीन देने के वादे को पूरा करवाने के लिए इधर-उधर भटक रही है।

नरेंद्र मोदी असली हिंदू नहीं, उन्होनें हिंदुत्व को धारण किया है: कपिल सिब्बल

राहुल गाँधी ने किया ट्वीट

रूपल जब रैली में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आगे जा रही थी तो उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उसे वापस ले जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना का विडियो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा है, “परम देशभक्त रूपानी जी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फेंकवा कर मानवता को शर्मसार किया। 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे मिले।”

परेश रावल ने रजा-रजवाड़ों को कहा बंदर, प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी

रुपानी ने दिया ये जवाब

हालांकि राहुल गाँधी के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपानी की तरफ से कई ट्वीट करके पूरी जानकारी दी गयी। उन्होनें बताया कि श्रीमती रेखाबेन अशोकभाई तडवी को बीजेपी सरकार ने 4 एकड़ जमीन, 10 हजार रुपये मासिक पेंशन और 36 हजार रुपये वार्षिक पेंशन उपलब्‍ध कराया गया है। इसके अलावा उन्‍हें सड़क के पास की 200 वर्ग मी आवासीय भूखंड भी दिया जा रहा है। रुपानी ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”राहुल गांधी शहीदों के नाम पर गंदी राजनीति करना बंद करें। कांग्रेस के ऐसे ही काले कारनामों की वजह से जनता ने उन्‍हें हर जगह से बेदखल कर दिया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्‍मान सिर्फ भाजपा सरकार ने किया है.शहीदों की विधवाओं के लिए बनाई गई आदर्श सोसायटी घोटाले के मामले में कांग्रेस जवाब देती तो अच्‍छा होता। सैनिकों के लिए वन, रैंक, वन पेंशन वर्षों तक लागू न करके कांग्रेस ने सैनिकों का जो अपमान किया है, क्‍या कांग्रेस उसका जवाब देगी?”

महिला का दर्द सुनकर मंच से उतर आए राहुल, गले लगाकर बढ़ाया हौसला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kg4SES

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop