sss

; //]]>

जिस बूथ पर डाला CM योगी ने डाला वोट वहीं हार गयी बीजेपी - Khabar NonStop

Gorakhpur

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ का गढ़ और राजनीति के लहजे में उनका किला कहे जाने वाले गोरखपुर से बीजेपी के लिए हैरान करने वाली खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में गोरखपुर के वार्ड नंबर 68 में अपने मत का प्रयोग किया था। इस सीट पर बीजेपी का प्रत्याशी हार गया है।

शिवसेना: बीजेपी कर सकती है EVM से छेड़छाड, कर रही डर्टी पॉलिटिक्स

नहीं चला योगी का जादू

गोरखपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 68 से नगर अध्यक्ष मोमिन अंसार सभा सलीम अंसारी की मां नादिरा खातून बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी माया त्रिपाठी 483 वोटों से हार गयीं हैं। गोरखपुर जिले की 8 नगर पंचायतों में समाचार लिखे जाने तक आये नतीजों में 3 जगह बीजेपी को हार का सामना करने को मिला है।

योगी की युवाओं को सौगात जल्द निकालेंगे 50 हजार भर्तीयां

क्षत्रिय बाहुल्य इलाके में बीजेपी की जमानत जब्त

सबसे बड़ी खबर तो यह है कि क्षत्रिय बाहुल्य बांसगांव नगर पंचायत में तो बीजेपी की जमानत जब्त हो गई। बीजेपी को जिले की तीनों नगर पंचायत (मोंडेरा बाजारा, सीपी गंज, बांसगांव) में निर्दलीय उम्मीदवारों ने धूल चटा दी है। योगी आदित्यनाथ की लहर भले ही शहरी इलाकों में देखने को मिली है लेकिन कई इलाकों में करारी शिकस्त का भी सामना बीजेपी को करना पड़ा है।

नगर निकाय चुनाव: मतगणना का पहला चरण पूर्ण, ये हैं नतीजे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j8rpAq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop