CM योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली - Khabar NonStop
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बिजली योजनाओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि,वो चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के हर घर को 24 घंटे बिजली मिले। योगी ने बताया कि, प्रदेश में मुफ्त बिजली कनेक्शन के तहत सरकार अब तक 21 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन दे चुकी है।
राजनाथ सिंह: सिर मुंडवाते ही पड़े ओले
उन्होंने पिछली समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहली बार प्रदेश में ऐसा हो रहा है कि जब किसी सरकार ने बिजली वितरण में हो रहे भेदभाव को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया कि अगर प्रदेश के किसी कोने में तीन भी घर हैं तो उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध काराया जायें। अगर वे न्यूनतम खर्च वहन करेंगे तो उन्हें 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश के हर कोने में बिजली पहुंच सकें। हम चाहते हैं कि प्रदेश के हर घर को 24 घंटे बिजली मिले, लेकिन लाइन लॉस कम करना होगा। अब भी 35 प्रतिशत लाइन लॉस है। यानी, 100 पैसे में से 35 पैसे की बिजली चोरी हो रही है, जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस 10 प्रतिशत से कम होगा, वहां सबसे ज्यादा बिजली मिलेगी। अब देखना ये होगा कि, योगी की ये योजना पूरी तरह सफल हो पाती है या नहीं।
लालू ने बीजेपी और नीतीश को बताया दो तरह का चूहा..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B8jpKG
Comments
Post a Comment