नाबालिग बच्चियों के साथ इस आश्रम में होता था जानवरों जैसा सलूक, CBI जांच का आदेश - Khabar NonStop
नई दिल्ली। रोहिणी के एक आश्रम में बच्चियों और महिलाओं को कथित रूप से बंधक बनाकर रखे जाने का एक मामले सामने आया है। जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। तीन हफ्तों के भीतर CBI से जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति में शामिल पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया है कि ज्यादातर आश्रम में नाबालिग बच्चियां थीं। और उन नाबालिग बच्चियां को वहां जानवरों की तरह रखा गया था।
हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
आपको बता दें कि पुलिस को हाई कोर्ट ने रोहिणी के ‘आध्यात्मिक विश्व विद्यालय’ नामक आश्रम के परिसर की जांच करने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि भगवान के संबंध में शिक्षा देने के नाम पर बच्चियों और महिलाओं को कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखाना ‘बेहद ही खतरनाक’ है।
2G केस में अदालत का बड़ा फैसला..ए राजा, कनिमोई सभी आरोपों से बरी
पुलिस के साथ भी की मारपीट
रजनीश गुप्ता ने बताया कि जब वे जांच करने के लिए आश्रम गए तब उनके साथ आश्रम के कुछ कर्मचारियों ने मारपीट करी। इतना ही नहीं उन्हें करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि 100 से ज्यादा लड़कियों को आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया है। और उनमें से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं। आश्रम की जांच करने का आदेश अदालत ने दिया था कि वहां क्या किसी नाबालिग किशोर को भी बंधक बनाकर रखा गया है।
जानवरों जैसा बरताव
जांच दल ने कहा कि बच्चियों को आश्रम में जानवरों की तरह रखा गया था। लोहे की सलाखों के पीछे उन्हें रखा गया था। जहां वे कांटेदार बाड़े से घिरी हुई थीं। यहां तक कि बच्चियों के नहाने के समय भी कोई निजता प्राप्त नहीं थी।
2जी घोटाले में आज CBI अदालत सुना सकती है फैसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CQLJxr
Comments
Post a Comment