अनिल कपूर ने इस अभिनेता को दिया अपनी सफलता का श्रेय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी सफलता का श्रेय अनुपम खेर को दिया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर जी सिने अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर अनिल कपूर को बधाई दी। अनुपम ने ट्विट किया, डियर अनिल कपूर! आपका हर साल ऐसे ही अच्छा रहे। आप कड़ी मेहनत और पूरे उत्साह से अपना प्रदर्शन करते हैं, जो दुर्लभ है।
अनिल कपूर ने कहा, मेरा जीवन और करियर आपके दोस्ती और हमेशा दिये गये समर्थन के बिना कुछ भी नहीं है। एक दोस्त के रूप में विश्वास करने के लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं। उल्लेखनीय है कि अनिल-अनुपम ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘हम आपके दिल में रहते हैं‘, ‘हमारा दिल आपके पास है‘, ‘1942 : ए लव स्टोरी‘, ‘लाडला’ और ‘राम लखन’ इनमें मुख्य हैं।
The post अनिल कपूर ने इस अभिनेता को दिया अपनी सफलता का श्रेय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BcajbE
Comments
Post a Comment