sss

; //]]>

फिल्मकारों के नये प्रयोग करने से खुश हैं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मकारों के नये प्रयोग करने से बेहद खुश हैं। फिल्म मॉनसून शूटआउट का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें ऐसे फिल्म निर्माताओं को देखकर खुशी होती है जो नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए ट्वीट किया, शूट ऑर नॉट शूट? आप निर्णय कर सकते हैं कि ‘मॉनसून शूटआउट’ के ट्रेलर में आगे क्या होगा। क्या शानदार विचार है। फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में फिल्मकारों को नए प्रयोग करते देखकर अच्छा लगा।

 

 

Image result for priyanka chopra

 

प्रियंका ने फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और उनकी टीम को भी बधाई देते हुए कहा, शानदार काम। गौरतलब है कि फिल्म जीवन बदलने वाले विकल्पों को चुनने पर आधारित है। फिल्म को कान्स में प्रदर्शित किया जा चुका है और इसके अलावा इसने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर के पुरस्कार भी जीते हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, विजय वर्मा, तनिष्ठा चैटर्जी और नीरज काबी हैं। यह फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होगी।

The post फिल्मकारों के नये प्रयोग करने से खुश हैं प्रियंका चोपड़ा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AvFsqX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop