शहीदों को समर्पित मैराथन का आयोजन: अक्षय कुमार
अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सहयोग से सीमा सुरक्षा बल के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में ‘भारत के वीर अल्ट्रा मैराथन-2017’ का आज आयोजन किया गया। इसमें चर्चित धावक समीर सिंह और उनके दल के छह सदस्य भी भाग ले रहे हैं। 15663 किलो मीटर लम्बी अल्ट्रा मैराथन 24 राज्यों तथा सात केन्द्रीय शासित राज्यों के लगभग एक हजार शहरों से होकर गुजरेगी।
बीएसएफ अमृतसर मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक जे एस ओबराय ने आज यहां जवाइंट चैक पोस्ट से मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी, जवान और अन्य लोग भी उपस्थित थे। बीएसएफ के प्रवक्ता आर एस कटारिया ने बताया कि समीर सिंह मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के गांव कांदहेडा के प्रसिद्ध धावक हैं। उन्होने 35 वर्ष की आयु में दौडऩा शुरू किया था और जल्दी ही लंबी दूरी की दौड़ उनका शौक बन गया। उनका छह सदस्य दल मैराथन के लिए सीमा तथा भारत के तटीय क्षेत्रों में 15663 किलो मीटर क्षेत्र को कवर करेगा।
यह मैराथन 24 राज्यों तथा सात केन्द्रीय शासित राज्यों के लगभग एक हजार शहरों से होकर गुजरेगा। समीर सिंह और उनकी टीम रोजाना एक सौ किलो मीटर दौड़ कर मैराथन पांच महीनों में पूरा करेंगे। यह मैराथन एक अप्रैल 2018 को अटारी जेसीपी पर सम्पंन होगी। मैराथन के पहले चरण में पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और अबोहर के क्षेत्र को कवर किया जाएगा। कटारिया ने बताया कि समीर सिंह और उनकी टीम सैनिकों के सम्मान में पहली बार दस हजार किलो मीटर दौड़ेंगे। मैराथन के रूट पर स्थित बीएसएफ मैराथन के धावकों को पूरा सहयोग करेगा।
The post शहीदों को समर्पित मैराथन का आयोजन: अक्षय कुमार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i6bXna
Comments
Post a Comment