सलमान खान को लेकर अतुल बनायेंगे ये फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म भारत में काम करने जा रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर कर रहे हैं। सलमान को लेकर अतुल इससे पहले ‘बॉडीगार्ड’ बना चुके हैं, जो 2011 की ईद पर रिलीका हुई थी और सफल रही थी।
‘भारत’ 2014 में प्रदर्शित साउथ कोरियन फिल्म ‘ओडे टू माई फ़ादर’ का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म की कहानी 1950 से आज के दौर तक सफर करती और इस दौरान कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को कॉमन मैन के नजरिए से दिखाया गया है। ‘भारत’ के स्क्रीनप्ले में बदलाव करते हुए इसे हिंदुस्तानी नजरिए से दिखाया जाएगा। ‘भारत’ की कहानी 1947 से शुरू होकर 2000 में खत्म होगी। यह फिल्म वर्ष 2019 में ईद के अवसर पर प्रदर्शित होगी।
The post सलमान खान को लेकर अतुल बनायेंगे ये फिल्म appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C1UbxQ
Comments
Post a Comment