sss

; //]]>

स्किन की समस्या को दूर करना है तो करें कच्चे दूध का इस्तेमाल!

लाईफस्टाइल डेस्क: हम लोग अपने शरीर को सही सुंदर दिखाने के लिए कई प्रकार की चीजों का उपयोग करते है। लेकिन हमें ये पता नहीं होता है की इनमे से कई चीजे हमारे लिए नुकसान दायक भी हो सकती है। क्योकि केमिकल से युक्त कोई भी सामान बनता है तो उसके जितने फायदे होते है उतने ही नुकसान होते है। इसलिए हमें सभी चीजों का सही उपयोग करना चाहिए।

आपने अक्सर देखा होगा कि रात को सोते समय और सुबह भी उठते ही दूध का सेवन करते हैं, इसके साथ ही दूध के कहीं ऐसे उपयोग हैं जिससे आप अनजान हैं, आइए जानते हैं दूध के बारें में ओर बातें। दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिनस पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। दूध का उपयोग कर स्किन की बहुत सी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

थोड़े से कच्चे दूध में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर अपनी स्किन पर लगाए, ऐसा करने से स्किन में निखार आता है। आधा ग्लास कच्चे दूध में थोड़ी सी गुलाब की पंखुडिय़ों को भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे पीस कर इसका पेस्ट बना ले। अब इसे अपने फेस पर लगाएं और सूखने के बाद फेस को धोलें। ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

पिम्पल्स फ्री स्किन पाने के लिए थोड़े से कच्चे दूध में थोडा सा नमक मिलाकर अपने चेहरे पर सुबह-शाम लगाए। अपने होंठो का कालापन दूर करने के लिए रोजाना थोड़े से कच्चे दूध को अपने होठों पर लगाए। रोजाना रात को सोने से पहले गुलाबजल और नींबू के रस को दूध की मलाई के साथ मिलाकर अपने लिप्स पर लगाएं। इससे आपके लिप्स सॉफ्ट और पिंक होंगे।

The post स्किन की समस्या को दूर करना है तो करें कच्चे दूध का इस्तेमाल! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2nrW0xl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop