बंगलादेश में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा जिम्बाब्वे-श्रीलंका
खेल डेस्क। श्रीलंका और जिम्बाब्वे अगले वर्ष जनवरी में बंगलादेश की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा जो 15 जनवरी से शुरु होगी।
बंगलादेश ने गुरुवार को इसकी सूचना देते हुए बताया कि त्रिकोणीय सीरीज के बाद वह अपनी ही मेजबानी में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट और दो मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज भी खेलेगी। त्रिकोणीय सीरीज के दौरान तीनों टीमें कुल छह मैच खेलेगी। इसका पहला मैच 15 जनवरी को मेजबान बंगालदेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। फाइनल 27 जनवरी को ढाका में होगा।
श्रीलंका की टीम त्रिकोणीय सीरीज के बाद मेजबान बंगलादेश से चटगांव और ढाका में दो टेस्ट भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 31 जनवरी से चार फरवरी तक और दूसरा आठ फरवरी से 12 फरवरी तक खेला जाएगा। दोनों टीमें इसके बाद 15 फरवरी को ढाका में और 18 फरवरी को सिल्हट में दो मैचों की ट््वंटी-20 सीरीज भी खेलेगी।
The post बंगलादेश में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा जिम्बाब्वे-श्रीलंका appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BpGp72
Comments
Post a Comment