sss

; //]]>

बारिश ने इंग्लैंड की जीत की उम्मीद का इंतजार बढ़ाया

खेल डेस्क। बारिश ने इंग्लैंड की आज यहां चौथे एशेज टेस्ट के चौथे दिन जीत की उम्मीद में बाधा उत्पन्न की जिसमें आस्ट्रेलियाई के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ क्रीज पर डटे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण अंपायरों ने आस्ट्रेलियाई समयानुसार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया, तब आस्ट्रेलियाई टीम 103 रन पर दो विकेट गंवाकर मेहमान टीम की पहली पारी के हिसाब से 61 रन से पिछड़ रही थी। इंग्लैंड की पहली पारी मेलबर्न क्रिकेट मैदान में दिन की पहली गेंद पर 491 रन पर समाप्त हुई।

 

 

Image result for Ashes cup बारिश के कारण चौथे दिन

 

बारिश के कारण चौथे दिन के आधे समय का खेल धुल गया तथा जब दिन का खेल रोका गया तो डेविड वार्नर 40 और कप्तान स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर खेल रहे थे। मेहमान टीम ने एलिस्टर कुक की नाबाद 244 रन की रिकार्ड पारी की बदौलत पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाया। इसके बाद उन्होंने कैमरन बैनक्रोफ्ट और उस्मान ख्वाजा के विकेट झटककर घरेलू टीम को शुरूआती झटके दिये। बैनक्रोफ्ट ने क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट होने से पहले चार चौके जड़े परन्तु वह 27 रन पर बोल्ड हुए जबकि ख्वाजा को जेम्स एंडरसन ने 11 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। एशेज सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में है। टीम आज दिन की पहली गेंद पर रात के 491 रन के स्कोर पर आल आउट हो गयी। बैनक्रोफ्ट ने पैट कमिंस की गेंद पर एंडरसन (शून्य) का कैच लपका, जिससे पारी का अंत हुआ। कमिंस ने 117 रन देकर चार विकेट झटके।

 

 

Alastair Cook celebrates his 150

 
कुक ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी दुर्लभ उपलब्धि अपने नाम की जिसमें क्रिकेटर ने पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर की 1972 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी नाबाद 223 रन की पारी को पीछे छोड़ा। हालांकि इंग्लैंड के माइक एथरटन ने 1997 में न्यूजीलैंड में टेस्ट में पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाये थे जबकि ज्योफ्री बॉयकाट ने 1979 में पर्थ में एशेज पारी के दौरान पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन बनाये थे।

 

The post बारिश ने इंग्लैंड की जीत की उम्मीद का इंतजार बढ़ाया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lgoM0k

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop