sss

; //]]>

शिखर ने विराट को दी शादी की बधाई, कोहली ने कहा- धन्यवाद जाट जी

स्पोर्ट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गये हैं और अपनी टीम के साथियों से भी उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं, उन्होंने जिसके लिये सभी को शुक्रिया भी अदा किया।

सोमवार को इटली में विराट और अनुष्का एक दसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे। दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शादी के समारोह में शामिल हुए। 26 दिसंबर को मुंबई में अब दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी, जहां बॉलीवुड सितारों व टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शिरकत करने की उम्मीद है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के क्रिकेट खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने शादी की बधाई दी थी और अब इस बधाई के लिए विराट ने उनका शुक्रिया अदा किया है। अजिंक्य रहाणे के ट्वीट का विराट ने जवाब देते हुए कहा, धन्यवाद जिंक्स। तुम सबसे वापस आने के बाद टिप्स लूंगा। ओपनर शिखर धवन की बधाई पर भी उन्होंने शुक्रया अदा करते हुए कहा, धन्यवाद जाट जी।

भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बधाई का जवाब देते हुए कहा, शुक्रिया शमी, जल्दी मिलते हैं। उन्होंने आफ स्पिनर हरभजन सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, बहुत बहुत धन्यवाद भज्जू पा। स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बधाई संदेश का जवाब देते हुए विराट ने कहा, शुक्रिया अश। जल्द मिलते हैं। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद आफरीदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए लिखा, शुक्रिया, शाहिद भाई।

The post शिखर ने विराट को दी शादी की बधाई, कोहली ने कहा- धन्यवाद जाट जी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2o00mfa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop