sss

; //]]>

ट्विंकल के जन्मदिन को खास तरीके से मनाएंगे अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन को खास तरीके से मनाते हैं और इस बार वह उनके जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। ट्विंकल का जन्मदिन 29 दिसंबर को होता है, जिसे अक्षय खास तरीके से मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन को लेकर अक्षय कुमार हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। वह इन बातों का खास ख्याल रखते हैं कि भले ही अपने जन्मदिन पर वह काम कर रहे हों, परन्तु वह अपनी पत्नी का जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं। अक्षय ने इस दिन छुट्टी ले रखी है इसलिए उन्होंने अपने कामों की सारी सूची और कार्यक्रम इस तरीके से तैयार करके रखा है कि अब वह इस दिन न तो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और न ही कोई और काम कर रहे हैं।

 
Related image

 

अक्षय कुमार ने स्टार प्लस के शो लाफ्टर चैलेंज से भी छुट्टी ले रखी है। इस बार भी हर बार की तरह वह ट्विंकल का जन्मदिन इंडिया से बाहर ही मनाने वाले हैं। पिछले कई सालों से डेस्टिनेशन बर्थडे का सिलसिला अक्षय ने ट्विंकल के लिए किया है और वह इस बार उन्हें लेकर दक्षिण अफ्रीका जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की ऐसी जगहों पर जाने वाले हैं, जहां वह पहले कभी नहीं गये है।

The post ट्विंकल के जन्मदिन को खास तरीके से मनाएंगे अक्षय कुमार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Cy5hGS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop