sss

; //]]>

जानिए पालक के जूस से होने वाले फायदों के बारे में…

हेल्थ डेस्क: हम अपनी हेल्थ को सही रखने के लिए कई तरह के घेरलू उपाय अपनाते है। लेकिन ये उपाय कभी तो हमारे लिए सही साबित हो जाते है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है की हमें ये उपाय महंगे पड़ जाते है। हमारे अगर कोई बीमारी थोड़ी सी होती है तो भी कई औषधियां ऐसी होती है जिनको हमारा शरीर झेल नहीं पाता है और उलटी हमें पेरशानी हो जाती है।

पालक हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है ये बात तो आप सभी जानते है। पालक की पत्त‍ियों में शारीरिक विकास के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर पालक का पूरा फायदा चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग पालक को सब्जी बनाकर या फिर पराठे के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको पालक का पूरा फायदा चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

आइए जानते है पालक का जूस पीने से होने वाले फायदे
त्वचा से जुड़ी हुई कोई भी समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस पीने से त्वचा निखरी और जवान बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं आती है।

पालक का जूस शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है। पालक में विटामिन की अच्छी मात्रा होने से इसका जूस पीने से हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं।

The post जानिए पालक के जूस से होने वाले फायदों के बारे में… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iIac3v

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop