विराट कोहली बोले- टेस्ट मैच को सर्वोच्च रहना चाहिए
खेल डेस्क। दुनियाभर में क्रिकेट के लंबे प्रारूप को बचाने को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को यहां कहा कि टेस्ट क्रिकेट को सर्वोच्च रहना चाहिए। विराट ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पहले वार्षिक सम्मेलन में कहा, टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च है और युवा खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा इसे अपनाना चाहिए। सम्मेलन में बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ सहित दिल्ली के तमाम दिग्गज क्रिकेटर मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खां पटौदी की पत्नी शर्मीला टैगोर भी मौजूद थीं। विराट ने इस मौके पर अपने अंडर 14 और अंडर 16 के दिनों को भी याद किया जब बेदी कोच थे।
भारतीय कप्तान ने कहा, मेरे लिए दिल्ली के सभी कप्तानों के साथ खड़ा होना एक बड़ा सम्मान है मैं खुद भी दिल्ली का कप्तान हूं। डीडीसीए ने सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व और मौजूदा कप्तानों को सम्मानित किया। इन कप्तानों में प्रकाश भंडारी, राजिंदर पाल , बिशन सिंह बेदी , विनय लम्बा , वेंकट सुंदरम , सुरिंदर अमरनाथ , मोहिंदर अमरनाथ , चेतन चौहान , राकेश शुक्ला , मदन लाल , अजय शर्मा , कीर्ति आकााद , सुरिंदर खन्ना , केपी भास्कर , रवि सहगल , संजीव शर्मा , मनोज प्रभाकर , विजय दहिया , निखिल चोपड़ा , राहुल सांगवी , अजय जडेजा , अमित भंडारी , मिथुन मन्हास , मनिंदर सिंह , वीरेंदर सहवाग , गौतम गंभीर , आकाश चोपड़ा , रजत भाटिया , शिखर धवन , विराट कोहली , उन्मुक्त चंद , इशांत शर्मा और ऋषभ पंत शामिल थे।
The post विराट कोहली बोले- टेस्ट मैच को सर्वोच्च रहना चाहिए appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2icuoXj
Comments
Post a Comment