इंदौर लगातार दूसरी बार करेगा रणजी फाइनल की मेजबानी
स्पोर्ट डेस्क: लगातार दूसरी बार इंदौर का होल्कर स्टेडियम रणजी ट्राफी फाइनल की मेजबानी करेगा जो 29 दिसंबर से खेला जाएगा। गत वर्ष इंदौर ने गुजरात और मुंबई के बीच हुए फाइनल की मेजबानी की थी और वह अब लगातार रणजी ट्राफी फाइनल की दूसरी बार मेजबानी करेगा।
पुणे में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 17 से 21 दिसंबर तक बंगाल और दिल्ली के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल ईडन गार्डन में कर्नाटक और विदर्भ के बीच कोलकाता के खेला जाएगा। गत चैंपियन गुजरात और बंगाल के बीच जयपुर में खेला गया क्वार्टरफाइनल मैच ड्रा रहा था। लेकिन गुजरात पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गया।
विजयवाड़ा में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को सात विकेट और विदर्भ ने केरल को 412 रन से पीटकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। वहीं कर्नाटक ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को नागपुर में पारी और 20 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
The post इंदौर लगातार दूसरी बार करेगा रणजी फाइनल की मेजबानी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AFykLV
Comments
Post a Comment