सर्दियों में ऐसे बनाएं अपनी त्वचा का खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क। यह बात हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। सर्द हवाएं व मौसम में हुए बदलाव के कारण हमारी त्वचा तेजी से रूखी होकर बेजान दिखने लगती हैं इसी लिए हम सभी को इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान न सिर्फ चेहरे की त्वचा बल्कि हमें अपने पूरे शरीर की त्वचा पर भी खास ध्यान देना चाहिए। ऐसा मानना गलत हैं कि सर्दियों में निखरी त्वचा को बरकरार रख पाना कठिन होता हैं। इस मौसम में अगर आप कुछ खास उपाय करें तो आसानी से अपनी त्वचा को चमकदार व सुंदर बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में कैसे आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं।
(1) अल्कोहल मुक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग
गर्मियों में इस्तेमाल करने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को आप सर्दियों में इस्तेमाल नहीं करें। सर्दियों में आपकी त्वचा को कुछ अलग तरह के ट्रीटमेंट की जरूरत होती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप जो भी प्रोडकट्स इस्तेमाल करें वो सभी नॉन अल्कोहलिक होने चाहिए। इस तरह के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से आपकी स्किंग किसी बेबी की तरह सॉफ्ट हो जाती हैं।
(2) स्किन एक्सफोलिएशन
हम महिलायों की यह गलतफलमी हैं कि सर्दियों में त्वचा को एक्सफोलिएशन की जरूरत नहीं होती हैं। जबकि बता दें कि सर्दियों में भी आपको अपनी स्किन से रूखी त्वचा के कारण हुए डेड सेल्स को एक्सफोलिएशन के द्वारा निकाल कर त्वचा को कोमल व चमकदार बनाना होता हैं। इससे आपके चेहरे की त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता हैं और चेहरे पर चमक आती हैं।
(3) वैक्सिंग
सर्दियों के मौसम में वैक्सिंग करना जरूरी होता है। बेशक इस मौसम में कपड़ों से आपका शरीर ढका हुआ रहता हो परन्तु हाथों और पैरों की डेड स्किन को निकालने के लिए वैक्सिंग करना अच्छा विकल्प होता हैं। सर्दियों में त्वचा की वैक्सिंग करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स आ चुके हैं। इस मौसम में आप चॉकलेट, ऐलोवेरा, बॉडी बटर व रॉयल वैक्स आदि वैक्स क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
(4) हाथ-पैरों की मालिश करें
चेहरे की त्वचा के साथ ही हाथ और पैरों की खूबसूरती को बनाएं रखना बेहद जरूरी होता हैं। वैसें तो पैरों को हमेशा ही खूबसूरत बनाए रखना चाहिए परन्तु सर्दियों में पैर जल्द ही फट जाते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले पैरों में वैसलीन, नारियल तेल व किसी अन्य तेल से पैरों की रोजाना मालिश करनी चाहिए। इससे आपके पैर हमेशा कोमल को खूबसूरत दिखाई देंगे।
Source: Google
The post सर्दियों में ऐसे बनाएं अपनी त्वचा का खूबसूरत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2pQnpKF
Comments
Post a Comment