नाबालिग लडक़ी का निकाह कराने वाला काजी और गवाह गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के गुना में केंट थाना पुलिस ने 14 साल की नाबालिग लडक़ी का निकाह कराने वाले काजी और गवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार करीब महीने भर पहले राजस्थान के पटेल नगर से गुना में अपनी नानी के यहां आई 14 वर्षीय नाबालिग को केंट थाना क्षेत्र का रहने वाला रज्जाक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में रज्जाक ने अपने रिश्तेदारों के सहायता से नाबालिग से जबरन निकाह कर लिया था।
नाबालिग के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने 17 अक्टूबर को रज्जाक, निकाह कराने वाले काजी आशिक अली, गवाह अफसर खान सहित अन्य लोगों को आरोपी बना कर मामला दर्ज किया था। 5 नवम्बर को पुलिस ने आरोपी रज्जाक के साथ नाबलिग को बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी रज्जाक और उसके भाई अब्दुल एवं पिता रईस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कल काजी आशिक अली और गवाह अफसर खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
The post नाबालिग लडक़ी का निकाह कराने वाला काजी और गवाह गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ABBnoA
Comments
Post a Comment