इस फिल्म में काम करेंगे जूनियर बिग बी
मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बिग बी अभिषेक बच्चन फिल्म मनमर्जिया में काम करते दिखाई आ सकते हैं। फिल्म ‘मनमर्जियां’ को लेकर काफी समय से चर्चा होती रही है। इस फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर लगातार बदलते रहे हैं। पहले कहा गया कि फिल्म का निर्देशन समीर आर्या करेंगे और आयुष्मान खुराना एवं भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। फिर चर्चा हुई की फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी करेंगी परन्तु बाद में वह भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं क्योंकि वह‘बरेली की बर्फी’की शूटिंग में व्यस्त थीं।
इसके बाद चर्चा हुयी कि मलयालम अभिनेता दुलकेर सलमान फिल्म में तापसी पन्नू और विकी कौशल के साथ लीड रोल में दिखेंगे लेकिन बात नहीं बनी। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिये अभिषेक बच्चन से अप्रोच किया गया है। अभिषेक फिल्म का भाग होंगे या नहीं, इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
The post इस फिल्म में काम करेंगे जूनियर बिग बी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BiWyv5
Comments
Post a Comment