कास्टिंग काउच को लेकर शाहरूख ने महिलाओं को दी ये सलाह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का कहना है कि महिलाओं को कास्टिंग काउच का खुलकर विरोध करना चाहिये। बॉलीवुड कलाकारों ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात रखी है। सलमान ने कहा है कि उनके साथ कभी भी किसी ने यह बात नहीं की जबकि अक्षय ने स्वीकारा है कि यह हर जगह होता है और हर किसी को इसके बारे में जानकारी जरूर है। शाहरुख खान ने कहा है कि हमें महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए। शाहरुख का कहना है कि यह अच्छी बात है कि अब महिलाएं खुल कर इस पर बात कर रही हैं और सामने बातें आ रही हैं। खान ने कहा, महिलाओं का साहसिक होना ही चाहिए।
शाहरुख ने कहा कि यह सुनकर दु:ख होता है और यह अफसोसजनक बात है कि आपको पता भी नहीं होता और आपकी नाक के नीचे ऐसी बातें होती रहती हैं। बहुत जरूरी है कि महिलाएं ऐसे में खुल कर विरोध करें। शाहरुख उन लड़कियों को बहादुर मानते हैं जो सामने आकर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कहा, हमें उनकी भावनाओं की इज्जत करनी चाहिए। इंडस्ट्री में इसे रोकने के लिए कदम उठाये जाने चाहिए।
The post कास्टिंग काउच को लेकर शाहरूख ने महिलाओं को दी ये सलाह appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2CFCFey
Comments
Post a Comment