sss

; //]]>

रोहित ने मोहाली में दिखाया हनुमान रूप, छक्कों की आग से लंका का किया दहन

स्पोर्ट डेस्क: रोहित ने अपना 16वां वनडे शतक 115 गेंदों में पूरा किया जबकि 133 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किये। इसके बाद उन्होंने चौके छक्कों की बरसात करते हुये 151 गेंदों में 200 रन पूरे किये। रोहित ने अपना दोहरा शतक पूरा करनेे के ठीक बाद छक्का भी जड़ा और अपनी इस बेहतरीन पारी की खुशी उछलते हुये मनाई। वहीं स्टैंड में उनकी पत्नी भी काफी भावुक दिखीं जबकि डग आउट में भारतीय कोच रवि शास्त्री और बाकी खिलाड़यिों के साथ मैदान पर श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने भी रोहित को बधाई दी।

30 वर्षीय बल्लेबाज रोहित ने इसी के साथ अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा सर्वाधिक स्कोर भी बना डाला। वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले रोहित का श्रीलंका के खिलाफ यह दूसरा बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर की सर्वाधिक 264 रन की पारी खेली थी जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2013 में उन्होंने 209 रन बनाये थे जो उनका वनडे में पहला दोहरा शतक था।

उन्होंने वर्ष 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी लेकिन श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 208 रन बनाने के साथ ही वनडे में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा कर दिया। हालांकि उनके दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर से वह केवल एक रन ही पीछे रहे।

The post रोहित ने मोहाली में दिखाया हनुमान रूप, छक्कों की आग से लंका का किया दहन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AA3AMD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop